नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक लगातार चौथे दिन मंगलवार सुबह बेहद खराब श्रेणी में रिकॉर्ड किया गया हालांकि इस बीच एक राहत की खबर ये आ रही है कि आज दिल्ली में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों ने मंगलवार को हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जो डाटा शेयर किया है, उसके अनुसार आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में औसत से तीन डिग्री ज्यादा है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में 24 घंटे का औसत एक्यूआई मंगलवार सुबह करीब सवा नौ बजे 348 था। बता दें कि रविवार को एक्यूआई 339 था जो बढ़कर सोमवार को 354 हो गया था।
मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदा बांदी की संभावना के साथ दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है।
दिल्लीवासियों को मिलेगी बड़ी राहत,प्रदुषण होगा कम

