राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने टेरर फंडिंग मामले को लेकर अपनी चार्जशीट में बड़ी बात की है। NIA ने कहा है कि दाऊद और उसके सहयोगी छोटा शकील एक बार फिर से भारत पर आतंक फैलाने की फिराक में हैं। NIA के मुताबिक़,दाऊद ने इसके लिए हवाला के जरिए पाकिस्तान से दुबई के रास्ते सूरत और फिर मुंबई 25 लाख रुपये ट्रांसफर किए है। ये रुपये आरिफ शेख और शब्बीर शेख को भेजे गए हैं। इस तरह से दोनों ने पिछले चार साल में हवाला के जरिए 12 से 13 करोड़ रुपये भेजे हैं। गवाह सूरत का एक हवाला ऑपरेटर है जिसकी पहचान सुरक्षा कारणों से नहीं साझा किया गया है। जांच के दौरान यह पता चला है कि राशिद मरफानी उर्फ राशिद भाई दुबई में वांछित गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील के पैसे को भारत भेजने के लिए हवाला मनी ट्रांसफर का काम करता था।एनआईए ने दावा किया कि शब्बीर ने 5 लाख रुपये रखे थे और बाकी आरिफ को एक गवाह के सामने दिए थे।
भारत पर फिर आतंकी हमलों का खतरा,ऐसे हुआ खुलासा

