हरीश रावत के कार्यक्रम में स्टेज पर चाकू लेकर चढ़ा युवक,जानिए क्या है मामला ?

देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड के काशीपुर में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की जनसभा के चलते प्रतापपुर निवासी एक युवक भगवा गमछा डाले चाकू लेकर मंच पर चढ़ गया। और तेज़-तेज़ जयश्री राम जय श्रीराम के नारे लगाना लगा। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। चाकू निकालने के दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत मौजूद नहीं थे। आज ये युवक जनसभा के शुरू होने से पहले ही हुआ। 

एक युवक पिछले कुछ दिनों से अपना प्रार्थना पत्र लेकर पुलिस के पास जा रहा था। उसका कहना है कि आठ लोगों ने उसकी मजदूरी की रकम नहीं दी है। पूर्व में वह टावर पर चढ़कर खुद को आग लगाने की कोशिश कर चुका है। बृहस्पतिवार को वह पूर्व सीएम हरीश रावत की जनसभा में पहुंच गया। इस दौरान वह मंच पर चढ़कर नारे लगाने लगा और पेंट से चाकू भी निकाल लिया। युकां नगराध्यक्ष प्रभात साहनी आदि ने उसे काबू कर पुलिस को सौंप दिया। हरीश रावत ने जनसभा को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के एक साल के भीतर ही काशीपुर को जिला घोषित कर दिया जाएगा। कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस के पक्ष में बयार चल रही है। काशीपुर में भी कांग्रेस का सूखा खत्म करने का अच्छा मौका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *