देश में बीते 24 घंटे में मिले 42 हजार कोरोना संक्रमित,केरल के हाल बद्द्तर

नई दिल्ली : कोरोना संक्रमण फिर से देश में उतार-चढ़ाव की स्थिति है। किसी दिन मामले बढ़ रहे हैं तो किसी दिन संक्रमित मरीजों की संख्या घट भी रही है।  पिछले तीन दिन से कोरोना के दैनिक मामले फिर से 40 हजार के ऊपर आ रहे हैं।आपको बतादें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मद्देनज़र बीती एक सितंबर से लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बीते 24 घंटे में 42 हजार नए पॉजिटिवि मरीज मिले हैं, जबकि 330 लोगों की मौत हुई। वहीं, 29, 322  मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। कोरोना से मरने वाली की संख्या में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।  इससे दो दिन पहले तक कोरोना से मौत का आंकड़ा 350 के पार रहता था।  कोरोना के सबसे ज्यादा नए मामले केरल से आ रहे हैं। एक दिन करीब तीस हजार नए मामले सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के दैनिक मामले 5 हजार से ऊपर निकल रहे हैं।
आपको बतादें कि देश में 3 करोड़ 21 लाख लोग कोरोना को मात दे चुकें हैं।  तीन करोड़ 29 लाख से ज्यादा लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं, जबकि 4 लाख 40 हजार संक्रमितों की मौत हो चुकी । देश भर में अब तक 67.72 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है। बीते 24 घंटों में 58.85 लाख टीकों की खुराक लगाईं गयीं हैं।देश में कोरोना के सम्पूर्ण आंकड़े —
देश में बीते 24 घंटे में कुल 42,618 नए केस आए हैं। 29, 322 लोग क्रोना संक्रमण को मात दे चुके हैं। बीते 24 घंटे में देश में कुल मौतें 330 हुईं हैं। इसके आलावा देश में संक्रमण से बचाव में टीकाकरण भी करीब बीते 24 घंटे में कोरोना के टीके 58.85 लगाए जा चुके हैं। देश में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या  4.05 लाख  हो गई है। 
जबसे देश में संक्रमण फैला फैला है तबसे अभी तक 3,29 करोड़ केसिस आए हैं। 
देश में अभी तक संक्रमण से 3.21 करोड़ लोग ठीक हुए हैं। 4.40 लाख कुल मौतें हुईं हैं। अब तक कुल कोरोना टीका- 67.72 करोड़

42 जिलों में रोजाना 100 से ज्यादा मामले आ रहे
आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक सूची जारी की है जिसके तहत 10 मई के बाद से देश में कोरोना पॉजिटिविटी दर में कमी आई है, लेकिन केरल में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि देशभर में पिछले हफ्ते आए कोरोना के कुल मामलों में से 69% मामले सिर्फ केरल से आए हैं। वहां फिलहाल एक लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *