दिल्ली मे शनिवार को तेज हवाओं और बारिश के आसार

कोरोना के बढ़ते मामलें अब चिंता का विषय बन गया है। लेकिन दूसरी तरफ मौसम का मिजाज भी अब बेहद  ख़राब है ठंडी चरम पर है। दिल्ली में शनिवार को तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी भी चलेंगी। मौसम विभाग ने ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। इससे लोगों को कड़ाके की सर्दी का एहसास होगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 9 जनवरी तक भीषण बारिश के आसार है। आपको बतादें कि दिल्ली में बड़े बदल, सुबह के समय हल्की धूप खिली लेकिन उसके बाद बादलों ने डेरा डाल लिया।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 20.1 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री अधिक 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को भी तापमान में बढ़ोतरी देखी गई थी। सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री पीतमपुरा और स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में दर्ज किया गया। शुक्रवार को दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिली। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *