हत्यारी बनी पत्नी,सिलबट्टे से सिर कुचलकर खत्म किया अपना ही सुहाग

बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में गांव अल्लैहपुर मड़ैया निवासी किसान महेश का हत्यारा और कोई नहीं बल्कि उसकी पत्नी है। उसने फूंकनी और सिलबट्टा से सिर कुचलकर महेश की हत्या कर दी थी।शोर मचा दिया कि बदमाशों ने उसके पति की हत्या कर दी और उसके घर में लूटपाट की। पुलिस ने आज सोमवार को महेश हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा किया।  पुलिस ने किसान महेश की पत्नी ममता को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि उसका पति महेश ब्याज पर रुपये देता था। उसने करीब 10 साल पहले अपना खेत बेचा था। तभी से वह ब्याज का काम कर रहा था लेकिन वह उसको खर्चे के लिए रुपये नहीं देता था. हत्या से पहले भी उसका विवाद हुआ था। पति ने उसके साथ मारपीट की थी। रात करीब 2:00 बजे उसने पति की फुंकनी और सिल बट्टा से सिर कुचलकर हत्या कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *