कंझावला: दिल्ली के कंझावला में जो भयावह हादसा हुआ है, तबसे इस मामलें की जांच में लगातार खुलासे होते जा रहे हैं, अंजलि की बहन और मौसी ने मीडिया को बताया कि करीब छह महीने पहले भी अंजलि को मारने की कोशिश हुई थी। किसी अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी थी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल भी हुई थी। उसके सिर में छोटे भी आयीं थी। परिवार वालों ने आशंका जताई कि यह उसे मारने की पहली कोशिश हो सकती है। इस हादसे में अंजलि बच गई थी। वह करीब 15 दिन तक अस्पताल में रही। उधर, कंझावला कांड के छठवें दिन दिल्ली पुलिस एक बार फिर नए तथ्य लेकर आई है। अभी तक हादसे के वक्त कार में पांच लोगों के मौजूद हाेने की बात करने वाली पुलिस ने शुक्रवार बताया कि मौके पर चार लोग थे, जबकि पांचवां आरोपी अपने घर में मौजूद था। कंझावला कांड के छठवें दिन दिल्ली पुलिस एक बार फिर नए खुलासे को करते हुए,अभी तक हादसे के वक्त कार में पांच लोगों के मौजूद हाेने की बात करने वाली पुलिस ने शुक्रवार बताया कि मौके पर चार लोग थे, जबकि पांचवां आरोपी अपने घर में मौजूद था। बृहस्पतिवार रात पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी से गिरफ्तार हुए कार मालिक आशुतोष को अदालत में पेश कर तीन दिन की पुलिस रिमांड पर ले लिया है। देर शाम मामले के सातवें आरोपी अंकुश ने सुल्तानपुरी थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। जिसे पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है।
कंझावला कांड में बड़ा खुलासा,इससे पहले भी अंजलि को मारने की हुई थी कोशिश

