थाना मुनिकीरेती में भूमि विवाद मामले में पुलिस ने आरोपी महिला के विरुद्ध रिपोर्ट लगाकर कोर्ट में पेश किया है। पुलिस ने चार्ज शीट में कई दस्तावेज भी पेश किये हैं। जिसके बाद आरोपी महिला ने इसे साजिश करार देते हुए बारी करने की मांग की थी। बीती 6 जनवरी को जिला जज योगेश कुमार गुप्ता ने मामले में सुनवाई की और आरोपी के खिलाफ चार्जशीट में काफी सही सबूत मिले।
लिहाजा उसे जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल करना होगा, लेकिन आरोपी महिला ने जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल नहीं किया। जिसके बाद कोर्ट ने उसे जेल भेजा गया और अब अगली सुनवाई 9 जनवरी को की जाएगी। जिला शासकीय अधिवक्ता स्वराज्य सिंह पंवार ने बताया कि मामला मुनिकीरेती थाने का है। जिसमे भूमि विवाद के तहत पुलिस ने 323, 354, 392, 506, एससी/एसटी में मुकदमा दर्ज हुआ। आरोपी ने इसे पुलिस की साजिश करार देते हुए धारा 227 में उसे बरी करने की अपील की। जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल न करने पर उसे जेल भेजा है। बताया जा रहा है कि महिला के साथ उसका नाबालिग बच्चा भी जेल भेजा गया है।

