अब दिल्ली,में मुफ्त बिजली को लेकर सीएम केजरीवाल हरकत में आए है। मुख्यम्नत्री केजरीवाल ने आज गुरूवार को कहा है कि अब सब्सिडी मांगने वाले को ही मुफ्त बिजली दी जाएगी। एक अक्तूबर से यह सुविधा वैकल्पिक होगी। जो लोग सब्सिडी चाहते हैं, उन्हें इसके लिए विकल्प को अलग से चुनना होगा तभी इसका प्रयोग कर सकेंगें ।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज स्टार्टअप पॉलिसी को हरी झंडी दिखाई है। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार भारत की स्टार्टअप राजधानी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि युवाओं को इससे सहायता मिलेगी केजरीवाल कैबिनेट के फैसले के चलते , दिल्ली में एक अक्तूबर से सिर्फ मांगने वाले को ही सब्सिडी मिलेगी। लोगों से पूछा जाएगा कि वह सब्सिडी चाहते हैं कि नहीं, अगर चाहते हैं तभी सब्सिडी दी जाएगी। अन्यथा उनकी सब्सिडी खत्म कर दी जाएगी। दिल्ली के उपभोक्ताओं को वर्तमान में 200 यूनिट तक बिजली का जीरो बिल आता है और प्रति माह 201 से 400 यूनिट बिजली की खपत पर 800 रुपये की सब्सिडी दी जाती है।

