साल की शुरुआत में इसरो को मिली बड़ी सफलता, अहम तकनीक का हुआ सफल परीक्षण

बेंगलूरू : भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने एक फिर से बड़ी सफलता हासिल की है। खबर है कि इसरो ने आज शुक्रवार को फ्यूल सेल तकनीक का सफल परीक्षण किया है।  इसरो के भविष्य के मिशन और डाटा इकट्ठा करने के लिहाज से यह फ्यूल सेल तकनीक बेहद ख़ास है। इस तकनीक की मदद से ईंधन रिचार्ज होता है, इतना ही नहीं बल्कि इससे कोई उत्सर्जन भी नहीं होता। अंतरिक्ष में ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने और पीने के पानी के लिए यह तकनीक सबसे बेहतर है।

गगनयान के लिए बेहद जरुरी –

इस परीक्षण का उद्देश्य अंतरिक्ष में तकनीक का परीक्षण करना, डाटा इकट्ठा करना और इस डाटा की मदद से भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों के डिजाइन में फ्यूल सेल तकनीक से जरूरी बदलाव किया जाना है। ये तकनीक एक इलेक्ट्रिक जेनरेटर है, जो इलेक्ट्रोकेमिकल सिद्धांत पर काम करता है। भारतीय अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में रहकर कई दिनों तक परीक्षण करेंगे तो उस स्थिति में फ्यूल सेल तकनीक की मदद से ही इलेक्ट्रिक पावर, पीने का पानी और ऊर्जा पैदा हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *