बांदा : आज बाबा बुलडोज़र का बुलडोज़र यूपी के बांदा जिले में चला जहां सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों को ढहाया गया। सरकारी बुल्डोजर का रुख फिलहाल विपक्षी दल नेताओं के निर्माणों पर अधिक दिख रहा है। आम लोगों के अतिक्रमण भी हटाए गए है। इसी श्रंखला में सपा नेता का पुख्ता निर्माण जेसीबी से हटाया गया। आज बुलडोज़र से तदा गया है वो एक सपा नेता के भाई रिटायर्ड आईएएस हैं।
आपको बतादें कि प्रशासन के अनुसार, आज ढहाया गया निर्माण सिंचाई की भूमि पर किया गया था। नजदीक एक अन्य बाउंड्री भी ढहा दी गई। शहर के नजदीक तिंदवारी रोड पर सपा नेता रामऔतार यादव (भाऊ) का पेट्रोल पंप है। नजदीक में ही सिंचाई विभाग की नहर है। बुधवार को शाम सदर एसडीएम सुधीर सिंह और तहसीलदार पुष्पक के नेतृत्व में जेसीबी लेकर पहुंचे सरकारी अमले ने सपा नेता के पेट्रोल पंप के नजदीक बने गार्ड रूम को तोडा दिया।
नजदीक मकान के आगे 5 फिट ऊंची बनी मुबारक अली की बाउंड्री को भी जेसीबी ने ध्वस्त कर दिया। तहसीलदार ने बताया कि केन कैनाल के माइनर नंबर-1 की बाईं पटरी के किनारे अवैध निर्माण और अतिक्रमण की शिकायत सिंचाई विभाग से प्राप्त हुई थी।

