केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बीते दिन बुधवार को इस विधेयक के प्रारूप को मंजूरी दी थी, जिसमें कहा गया था कि मतदाता सूची में दोहराव व फर्जी मतदान रोकने के लिए मतदाता कार्ड और सूची को आधार कार्ड से जोड़ा जाएगा। वहीं इसके अलावा सरकार आज लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाने के लिए बिल पेश कर सकती है।
संसद के शीतकालीन सत्र में आज दिन सोमवार को विपक्ष का हंगामा बरपा रहा। संसद में गतिरोध खत्म करने के लिए एक बैठक बुलाई गई थी जिसपर विपक्षियों दौरा इससे इनकार किया गया। वहीं भारी हंगामे के बीच आज लोकसभा में चुनाव सुधार बिल पेश किया गया है। आज सोमवार को किरण रिजिजू ने इस बिल को सबके सामने प्रस्तुत किया। असदुद्दीन ओवैसी ने इस बिल से विरोध किया। वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में अहम जानकारी साँझा करते हुए शराब कारोबारी विजय माल्या और हीरा कारोबारी नीरव मोदी से 13,109 करोड़ रुपये की रिकवरी अभी तक हो चुकी है। गौरतलब है कि देश के कई बड़े बैंको से हजारों करोड़ो रुपये का धांधली बाजी करके भागे शराब कारोबारी विजय माल्या और हीरा कारोबारी नीरव मोदी से 13,109 करोड़ रुपये की रिकवरी हुई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में ये बात बताई।

