नई दिल्ली : यूपी की प्रयागराज सीट से भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने मीडिया को बताया कि कुछ शुरुवाती लक्षणों के बाद मैंने अपनी कोविड जांच कराई और उसकी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई। और अब डॉक्टरों की सलाह पर मैंने खूद को होम क्वैरेन्टाइन कर लिया है और ज़रूरी दिशानिर्देशों का पालन कर रही हूं।
उन्होंने बताया की इस समय वह अपने दिल्ली स्थित आवास में हैं , और यहीं उन्होंने अपने आप को आइसोलेट किया हुआ है। रीता बहुगुणा ने उन सभी लोगों से अपनी जांच करने का अनुरोध किया है जो पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए है। वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है।

