हैदराबाद: हैदराबाद के तेलंगाना में एक समलैंगिक कपल जिनका नाम सुप्रियो चक्रवर्ती और अभय डांग ने अपने 10 साल के लंबे रिश्ते के बाद शादी की है। दोनों कल रविवार को शादी के बंधन में बंधे हैं। इस मौके पर सुप्रियो ने मीडिया में बताया कि ये शादी ने सभी को मजबूत संदेश दिया है कि खुश रहने के लिए किसी की अनुमति की जरूरत नहीं है। समलैंगिक पुरुषों को तेलंगाना का पहला समलैंगिक जोड़े की शादी है।इस शादी में पहले कपल ने एक दूसरे को अंगूठियां पहनाईं और बीते शनिवार को यहां पास के एक रिसॉर्ट में शादी के बंधन में बंधे।
समलैंगिक जोड़े की दोस्त सोफिया डेविड ने यह शादी करवाई जो खुद एलजीबीटीक्यू समुदाय से हैं।इससे पहले सुप्रियो ने अपने बैचलर पार्टी की तस्वीरों को भी साझा किया था। दोनों ने ही ग्रूम टू बी का टैग पहना हुआ था। सुप्रियो ने अपने सोशल मीडिया पर शादी कार्यक्रम की तस्वीरों को साझा किया है। इन तस्वीरों में उनकी माता उन्हें आशीर्वाद भी दे रही हैं।

