उत्तराखंड की मनीषा मिजोरम के राज्यपाल की बनीं ADC,देश की पहली भारतीय सशस्त्र बल अधिकारी बनीं

वायुसेना अधिकारी मनीषा ने राज्य का सिर गर्व से ऊपर किया है। उन्हें मिजोरम के राज्यपाल डाॅ. हरि बाबू कंभमपति ने एडीसी के रूप में नियुक्ति मिली है। वो देश की पहली महिला भारतीय सशस्त्र बल अधिकारी बनीं हैं। जिन्हें राज्यपाल के एडीसी के रूप में नियुक्त किया गया है उत्तराखंड सैन्य बहुल  राज्य है। सेना में भर्ती होना जीविकोपार्जन का साधन नहीं, बल्कि त्याग, बलिदान और गौरव को दर्शाता है।  इसी परंपरा को आगे बढ़ा रहा है, नागल ज्वालापुर, डोईवाला, देहरादून निवासी लीलावती कार्की का परिवार। लीलावती के पति प्रेम सिंह कार्की भी सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर रहे हैं।

जिनका इसी वर्ष फरवरी में एक हादसे में उनका निधन हुआ था। लीलावती कार्की के अनुसार, उनका बेटा दीपक कार्की सेना में मेजर हैं, जो इन दिनों गुरदासपुर में हैं और उनकी बहू मनीषा वायुसेना में स्क्वाड्रन लीडर है। 2015 बैच की भारतीय वायुसेना अधिकारी मनीषा के राज्यपाल के सहायक डी कैंप के रूप में नियुक्ति होने पर बेहद ख़ुशी जाहिर कर रहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *