मोरी के सावणी गांव में आग का तांडव,बुजुर्ग महिला की मौत

उत्तराखंड में उत्तरकाशी के मोरी विकासखंड के सावणी गांव के कई घरों में रात आगजनी हुई है।  खबर पाते ही तहसील प्रशासन सहित पुलिस, एसडीआरएफ मौके के लिए रवाना हुई और उत्तराखंड में उत्तरकाशी के मोरी विकासखंड के सावणी गांव के कई घरों में रात आग लग गई। सूचना मिलने पर तहसील प्रशासन सहित पुलिस, एसडीआरएफ मौके के लिए रवाना हुई।  रात को करीब दस बजे हुई। जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र में प्राप्त एक दूरभाष संदेश के माध्यम से तहसील मोरी के अंतर्गत सावणी गांव में आगलगने की सूचना दी गई है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस मोरी फायर सर्विस नौगांव, राजस्व, टीम मोरी से रवाना करवाई गई है।

 

मौजूद ग्रामीण ने बताया कि करीब 15 भवन जलकर राख हो गये हैं। आग पर सुबह तक काबू पाया गया।  प्राप्त सूचना के अनुसार सावणी गांव में लगी आग को नियंत्रित कर लिया गया है। एसडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस,  फायर सर्विस नौगांव, राजस्व, वन विभाग, की  टीम सहित उपजिलाधिकारी पुरोला गोपाल सिंह चौहान और तहसीलदार  मोरी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *