प्रदेश में हो सकता था बड़ा हादसा,पुलिस पहुंची मौके पर 

देहरादून-थानो संपर्क मार्ग पर भोपालपानी पुल आज गुरुवार को अचानक ढह गया। इसकी तुरंत सूक ह्ण पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आवाजाही कर रहे वाहनों को रोका। वहां वाहनों की लंबी कतार लग गई है । पुलिस ने ट्रैफिक वैकल्पिक मार्ग से चालू करा दिया। 

आपको बतादें कि थाना रोड पर बना भोपालपानी पुल पहले से ही टूटफूटा सा था। आज उसका एक और हिस्सा नीचे गिर गया है। जिस कारण दोनों तरफ से आवजाही बंद कर दी गई। कोई जनहानि की सूचना नहीं मिली है।इससे पूर्व भी देहरादून-थानो संपर्क मार्ग पर भोपालपानी पुल धंसाव को लेकर उठे विवाद के बीच मुख्य अभियंता ने जांच पूरी करने के साथ ही रिपोर्ट प्रमुख अभियंता को दी थी।  

मुख्य अभियंता प्रमोद कुमार की ओर से सौंपी गई रिपोर्ट में कहा गया था कि फिलहाल पुल किसी प्रकार का कोई भी खतरा नहीं देखा गया है। विशेषज्ञों की जांच में पुल की दीवारें पूरी तरह सुरक्षित पाई गई हैं।इस ध्वस्त पल के लिए मुख्या अभियंता ने बताया है कि जब इसका उद्घाटन हुआ  था उससे पहले ही इसमें दरारे आ गयीं थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *