दून में 7.7 डिग्री पहुंचा पारा,बढ़ने वाली है तेज ठण्ड 

वैसे तो जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तराखंड में  नहीं है लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय नहीं होने के बावजूद ठंड बढ़ती जा रही है।मौसम विभाग की तरफ से रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार की रात में राजधानी में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री दर्ज हुआ और मैदानी क्षेत्रों में सबसे कम तापमान पंतनगर में 5.1 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से दो और  गिरा हुआ था। 

राजधानी दून में अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री अधिक है। दूसरी ओर मौसम विज्ञानियों ने संभावना जताई है कि आने वाले कुछ दिनों में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज होगी, जिसके चलते ठंडक पड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक 15 दिसंबर के बाद ठंडक के जोर पकड़ने के पूरे आसार हैं। ऐसे में लोगों को सचेत किया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *