देहरादून में प्रेमिका पर प्रेमी ने किया चाकू से वार

देहरादून के बंजारवाला क्षेत्र में युवती को बुरी तरह चाकू से कोड़नें की खबर सामने आई है। एक युवक युवती को चाकू मारकर फरार हो गया ,पुलिस और भीड़ ने उसे जंगल के पास पकड़ा। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। युवक के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। शहर के बंजारावाला में चाउमिन की ठेली लगाने वाले आदर्श गुरुंग का क्षेत्र की हिमानी नाम की लड़की से प्रेम प्रसंग का मामला था। लड़की के पिता टेंट हाउस का काम करते हैं। आज सुबह करीब नौ बजे युवक ने हिमानी को मिलने के लिए कहा वो आदर्श से मिलने चली गई।

दोनों में जमकर झगड़ा हुआ और आदर्श ने उसके गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, हाथ काट लिया और वहां से भाग गया। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आज गुरुंग ने उसे शादी की बात करने को बुलाया था। युवती के परिजन उनके रिश्ते से खुश नहीं थे तो युवती ने उसे मना कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *