देहरादून स्थित उत्तराखंड क्रांति दल के दफ्तर में आज सोमवार को खूब बवाल हुआ है। यहां आपस में दो गुटों में खून बवाल हुआ। नारेबाजी भी हुई। हंगामे की खबर पाते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा।लोगों को शांत कराने की कोशिश हुई , दोनों गुटों के लोगों का हंगामा हुआ और पुलिस ने बीच बचाव कराया । पार्टी से निष्कासित किए गए शिव प्रसाद सेमवाल गुट ने रात में ऑफिस पर कब्जा कर लिया। इससे दूसरे गुट के लोग नाराज होकर हंगामा करने लगे।जीएमएस रोड स्थित एक फार्म हाउस में दूसरे गुट का अधिवेशन किया जा रहा था। सीओ सिटी नीरज सेमवाल शिव प्रसाद सेमवाल को समझाते रहे।
देहरादून में आपस में भिड़े गुट,पुलिस बल तैनात

