शुक्रवार दोपहर मध्यप्रदेश के मुरैना में जमीनी विवाद में छह लोगों की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। अभी तक प्राप्त सूचना के मुताबिक़, जिले के सिंहोंनिया थाना अंतर्गत लेपा गांव में शुक्रवार सुबह धीर सिंह ने हथियारों सहित गजेंद्र सिंह के घर पर पुरानी रंजिश को लेकर अचानक हमला किया। दोनों परिवारों के बीच 2013 से घूरे पर कूड़ा डालने को लेकर विवाद बना हुआ था।
पुरानी रंजिश में धीर सिंह ने गजेंद्र सिंह के परिवार के छह लोगों मार दिया। जिनमे तीन महिला और तीन पुरुषों शामिल हैं। तीन पुरुष और दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक महिला ने अस्पताल में जान गवाई है। घटना के बाद गांव में दहशत फैली हुई है। पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
खबरों की मानें तो, आरोपी भाग निकले हैं। पुलिस ने शवों पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वहीं, घायलों को पुलिस लाइन जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। जिले के प्रभारी पुलिस अधीक्षक ने घटना की गंभीरता को देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस बल भेजा है। घटना का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

