देहरादून : प्रदेश में कोरोना संक्रमितों के मामलों में अब गिरावट दर्ज की जा रही है। बृहस्पतिवार को छह जिलों में 21 लोग संक्रमित पाए गए हैं।वर्तमान में कुल 147 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। नैनीताल में पांच, रुद्रप्रयाग में चार, चंपावत व हरिद्वार में दो-दो, पौड़ी जिले में एक संक्रमित मिला है। 91 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। वर्तमान में 147 सक्रिय मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक़,बीते 24 घंटे में 620 सैंपलों की जांच की गई। इसमें 21 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
एक नज़र प्रदेश में कोरोना स्थिति पर, संक्रमितों की संख्या ?

