प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को कर्नाटक के बल्लारी के म्युनिसिपल हाई स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस निशाना साधा। यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया जिसमें उन्होंने कफिल्म ‘द केरल स्टोरी’ का भी जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते कुछ वर्षों में आतंकवाद का एक और भयानक रूप देखने को मिल रहा है।
जसिमें बम, बंदूक और पिस्तौल की आवाज आती है लेकिन समाज से खोखला करने की आतंकी नई नई साजिश रचते हैं जैसा की इस फिल्म में भी दर्शाया गया है। केरल स्टोरी सिर्फ एक राज्य में हुई आतंकवादियों की नीति पर है।
फिल्म आतंकी साजिशों को लेकर तैयार की गई है। आतंकवाद के खौफनाक और असली चेहरे को बेनकाब किया है। अब कांग्रेस आतंकवाद के खिलाफ बनी इस फिल्म के बारे में विरोश करती नज़र आ रही है। कांग्रेस ने हमेशा वोट बैंक के लिए आतंकवाद का बचाव करती है।

