लखीमपुर : यूपी के लखीमपुर खीरी के मितौली क्षेत्र में अमर शहीद राजा लोने सिंह की गढ़ी पर स्थित खंडहर में आज सोमवार को युवक और युवती के शव मिला है जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। दोनों के शव खून से लथपथ मिले। खबर मिलते ही पुलिस बल के साथ एसपी और सीओ मौके पर पहुंच और दोनों ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि पहले युवती को गोली मारी गई, फिर युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है। सभी पहलुओं पर जांच जारी है।
दरअसल : आज सोमवार सुबह अमर शहीद राजा लोने सिंह की गढ़ी पर खंडहर में सुबह करीब 10 बजे युवक और युवती के शव को देखा गया। युवती का चेहरा पूरी तरह खराब था। पूरा चेहरा खून से सना हुआ था। जिस वजह से पहचान में दिक्कत आ रही थी। युवक के सिर का कुछ हिस्सा गायब है। आशंका है कि किसी धारदार हथियार से उसका सिर काटा गया है। मांस के लोथड़े दूर तक बिखरे पड़े थे। शवों के पास तमंचा व खोखा भी मिला है।
हो गई शनाख्त –

