होली का त्योहार बस अब कुछ ही दिन दूर है। जिससे पहले पापड़ कचरी -चिप्स आदि बनने शुरू हो जाएंगे। तो इसी वजह से आलू के दामों में इजाफा होने लगा है। पहले आलू 50 रुपये के पांच किलो बिक रहे थे, अब तीन किलो ही रह गए। वहीं सहालग का असर भी सब्जियों पर भी दिखने लगा है। आलू, मटर, टमाटर के भाव बढ़ रहे हैं। लहुसन 300 रुपये किलो के पार बिक रहा है।
सर्दी के सीजन में सब्जी भरी हुई है। उत्पादन अधिक होने की वजह से सब्जियों के भावों में गिरावट आ जाती है। मौसम बदलने के साथ ही सब्जी के उत्पादन में कमी होने से बाजार में आवक कम हो जाती है। जिसका असर सब्जी के भाव पर पड़ता है। वर्तमान में सहालग का सीजन भी चल रहा है। इसकी वजह से सब्जियों दामों इजाफा देखने को मिल रहा है। सब्जी विक्रेता राम सिंह ने बताया कि पहले की अपेक्षा सब्जियों के भावों में वृद्धि हो रही है। इसकी वजह से सब्जी महंगी होगी है।
सब्जी 15 दिन पहले के भाव वर्तमान भाव
फूल गोभी 20 30
पत्ता गोभी 20 30
आलू 10 15
टमाटर 30 40
मटर 30 50

