तेज़ प्रताप का आरजेडी से किनारा,सियासी चर्चाएं गरम

पटना : लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव नें आरजेडी छोड़ने का ऐलान किया है। तेजप्रताप के इस ट्वीट के बाद बिहार में सियासी हलचलें तेज़ हो गई है।तेजप्रताप ने अपने ट्वीट में लिखा कि मैं हमेशा अपने के पिता के नक्शे कदम पर चलने का प्रयास किया है और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है। लेकिन, अब वह जल्द ही अपने पिता से मिलकर पार्टी से इस्तीफा देंगे. तेजप्रताप यादव ने पार्टी से इस्तीफा देने का फैसला उस दिन किया जब सोमवार दोपहर युवा आरजेडी के पटना महानगर अध्यक्ष रामराज यादव ने तेज प्रताप के ऊपर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10, सर्कुलर रोड में बंधक बना नंगा करके पीटने का आरोप लगाया।
रविवार को इससे पहले यह खबर आई थी कि तेजप्रताप पार्टी के टिकट पर विधान परिषद का चुनाव लड़े अनिल सम्राट पर भी हाथ उठा दिया था। अनिल सम्राट की ओर से भी तेजप्रताप को उसी अंदाज में जवाब देने की बात सामने आई थी। इस घटना के बाद तेजप्रताप के ट्वीट ने बिहार की राजनीतिक सरगर्मी तेज कर दी. तेजप्रताप के बयान पर तेजस्वी कठघरे में खड़े हो गए।
पार्टी के लोगों का कहना है कि तेजस्वी यादव पार्टी को अपने तरीके से चलाना चाहते हैं और तेज प्रताप अपने तरीके से. पिता के समर्थन की वजह से तेज प्रताप की संगठन पर अधिक पकड़ है. तेज प्रताप आए दिन पार्टी लाइन से अलग हटकर बयानबाजी करते हैं, जिससे तेज प्रताप यादव को असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है।