मूवी जगत ने खोया एक और सितारा, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

साल के जाते दुखद खबर मिल रही है, जाने माने भोजपुरी कलाकार और हिंदी फिल्मों में भी कई अभिनय कर चुके ब्रिजेश त्रिपाठी का निधन हो गया है। अभिनेता की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। ख़बरों की मानें तो, ब्रिजेश त्रिपाठी को दो हफ्ते पहले डेंगू हुआ था, जिसके लिए उन्हें मेरठ के अस्पताल में भर्ती किया गया था उनका इलाज काफी दिनों से चल रहा था। 

हालाँकि उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी थी। और वो मुंबई भी पहुँच गए थे, लेकिन बीती रात रविवार को उन्हें दिल का दौरा पड़ा और आनन-फानन उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल ले जाने के दौरान ही अभिनेता ने दम तोड़ दिया था। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अभिनेता का परिवार मुंबई में हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में गम का माहौल है। ब्रिजेश त्रिपाठी का अंतिम संस्कार आज सोमवार, 18 दिसंबर को किया जाएगा। वे 46 वर्षों से अधिक समय से फिल्म उद्योग में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *