अहमदाबाद : गौरतलब है कि वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे में जब से शिवलिंग निकला है तबसे सभी जगह चर्चाए अलग अलग हैं। इसी कड़ी में गुजरात में AIMIM प्रवक्ता दानिश कुरैशी को इस ज्ञानवापी मामलें पर ग़लत टिपण्णी करना भारी पड़ गया। उन्हें गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच की तरफ से हुई है। आपको बतादें कि ज्ञानवापी में मिले शिवलिंग पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई है। इसके अलावा आपको बताना चाहेंगे कि दानिश कुरैशी ने सोशल मीडिया पर शिवलिंग के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डाली थी। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद की ओर से उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। साइबर क्राइम के सहायक पुलिस आयुक्त जेएम यादव ने खबरों में बताया है कि दानिश कुरैशी नाम के ट्विटर हैंडल से आपत्तिजनक पोस्ट की गई थी। इस पोस्ट में दानिश कुरैशी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद में मिले शिवलिंग पर सवाल उठाया था। इस पर उन्होंने अभद्र टिप्पणी की। पुलिस अधिकारी ने बताया, दानिश के ट्वीट से एक समुदाय की भावनाएं आहत हुईं, जिसके बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया दानिश के खिलाफ दो पुलिस थानों में मामला दर्ज किया गया थाf
ज्ञानवापी में मिले शिवलिंग पर ग़लत टिप्णणी करना पड़ा भारी,गिरफ्तार हुए AIMIM प्रवक्ता दानिश कुरैशी

