कांवडिय़ों को रोकने के लिए हरिद्वार में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

आज से पवित्र सावन का महीना शुरू हो गया है। आशंका है कि प्रतिबंध के बावजूद कांवडिय़े भगवान शंकर को चढ़ाने के लिए गंगाजल लेने के वास्ते हरिद्वार में प्रवेश करने का प्रयास करेंगे। इसलिए एहतियातन हरिद्वार जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई।

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि यदि कांवडिय़े सीमा पर आते हैं तो पहले उनसे वापस जाने का अनुरोध किया जाएगा। यदि वे इसका विरोध करेंगे तब कार्रवाई की जाएगी। 

पृथकवास की सजा

गौरतलब है कि उत्तराखंड पुलिस ने पहले ही आदेश जारी किए हैं कि प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर कांवडिय़ों को 14 दिन के लिए पृथक-वास में रखा जाएगा। इसे सजा के तौर पर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *