गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक टूटा

नई दिल्ली : आज भारतीय शेयर बाजार सप्ताह के चौथे दिन खुलते ही बुरी तरह गिरावट पर पंहुचा। हम बात करें बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की तो  30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 900 अंक या 1.66 फीसदी टूटकर 53,308 के स्तर पर खुला है, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 269 अंक या 1.66 फीसदी की गिरावट के साथ एक बार फिर 16000 के नीचे पहुंचकर 15,971 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की।  सेंसेक्स ने भी 1027 अंक की गिरावट के साथ कारोबार किया है। 

निवेशकों के लिए बुरा दिन-
बाजार खुलने के साथ ही लगभग 370 शेयरों में तेजी आई है, 1629 शेयरों में गिरावट आई है और 73 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। शुरुआती कारोबार में ही आई इस बड़ी गिरावट के कारण निवेशकों को एक झटके में ही करोड़ों का चूना लग गया। एक ओर जहां बुधवार को बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,55,77,445.81 करोड़ रुपये था, वो आज बाजार खुलने के साथ आई गिरावट के बाद कम होकर 2,50,96,555.12 करोड़ रुपये रह गया। यानी इसमें लगभग 4.80 लाख करोड़ रुपये की गिरावट देखि गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *