चारधाम यात्रा गंगोत्री और यमुनोत्री धाम दर्शन करने पहुंचे, दो यात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। दोनों धामों में अब तक मृतकों की संख्या 21 बताई गई है। जिसमें से 19 की जान हार्ट अटैक हुई है जिनमें यमुनोत्री में अब तक 12 और गंगोत्री धाम में सात यात्रियों की मौत हार्ट अटैक से हुई है।
यमुनोत्री धाम में दो यात्रियों की मौत चोट के कारण हुई है। जानकारी के मुताबिक़, अमृत भाई (65) निवासी हरियाल गांव, जिला सूरत गुजरात की गंगोत्री जाते समय रास्ते में तबीयत बिगड़ी। साथ में आए तीर्थयात्रियों ने 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हर्षिल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया।
चारधाम यात्रा: दो श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत

