चारधाम यात्रा में यात्रियों की संख्या इतनी अधिक हो गई है कि अब पर्यटन यात्रा की वजह से महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु आदि राज्यों से आने-जाने वाले तीर्थयात्रियों के साथ ही पर्यटकों के लिए भी ट्रेनों में सीटों को लेकर परेशानिया बड़ी होती जा रही है। देहरादून से चलने वाली ट्रेनों में एक भी सीट नहीं मिल रही है। कई ट्रेनों में तो आरक्षण प्रतीक्षा सूची की संख्या 200 के ऊपर हो गई है।
ट्रेनों में सीट न होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई सामाजिक संगठनों ने रेलवे बोर्ड और उत्तर रेलवे से तीर्थयात्रियों की भीड़ को देखते हुए देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश से अतिरिक्त ट्रेन संचालित करने की मांग की है। साथ ही इन स्टेशनों से रवाना होने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाने की भी मांग उठ रही है।
सबसे ज्यादा दिक्कत इस वक्त देहरादून से यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल जाने वाली ट्रेन में है। देहरादून-मुजफ्फरनगर राप्ती गंगा एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में जहां प्रतीक्षा सूची 195 है, वहीं भारी भीड़ के चलते देहरादून-नई दिल्ली जन शताब्दी एक्सप्रेस में भी सीटें न मिलने से है।

