सचिन -सचिन के नारों से गूंजा दून क्रिकेट स्टेडियम,फैंस हुए दीवाने 

 देहरादून :  बीते दिन गुरूवार को राजधानी देहरादून में मौसम साफ़ के चलते “रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज” का दूसरा मुकाबला हुआ जहां  इस मैच में इंडिया लीजेंड्स और इंग्लैंड लीजेंड्स के खिलाड़ी खेले। मैच शुरू होने से पहले सचिन की झलक देखते ही क्रिकेट प्रेमी सचिन… सचिन… के नारे जमकर लगाए और जोश दिखाया। इतना ही नहीं बल्कि चौके-छक्के पर स्टेडियम में क्रिकेट प्रेमियों ने इंडिया के नारे लगाए। अंतरराष्ट्रीय मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। 
जहां एक ओर स्टेडियम के हर कोने में तिरंगा लहराता रहा।कई दर्शक इंडियन लीजेंड्स की जर्सी में नजर आए, जबकि बच्चों, महिलाओं और युवाओं ने चेहरे और हाथ पर तिरंगा ड्रॉ किया था।  भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने मैदान में आते ही हाथ हिलाकर क्रिकेट प्रेमियों का अभिनंदन स्वीकार किया।

मैच खत्म होने के लिए दो बॉल रहने से पहले दो दर्शक मैदान में आकर सचिन के पैरों पर गिर गए और बेसब्री  लगे लेकिन बाउंसर ने दोनों को मैदान से बाहर कर दिया, जबकि सचिन को इस बात का अंदाजा ही नहीं था कि कोई दर्शक उनकी ओर आ रहा है। सचिन के नाम के अक्षर दिखा भारतीय टीम का उत्साहवर्धन किया। सीरीज के तहत दून में होने वाले छह मुकाबलों की शुरुआत बीती 21 सितंबर से होनी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *