इस नेता के खिलाफ 100 करोड़ मानहानि दावा,दायर हुई याचिका 

शिवसेना नेता संजय राउत की मुश्किलें बढ़ गयीं हैं। दरअसल, भाजपा नेता किरीट सोमैया की पत्नी मेधा किरीट ने नेता संजय राउत   के खिलाफ 100 करोड़ का मानहानि मामला दायर किया है।इसके आलावा मेधा किरीट ने बॉम्बे हाईकोर्ट में मानहानि का केस दर्ज किया है। राउत ने मेधा पर 100 करोड़ रुपये के शौचालय घोटाले में शामिल होने का आरोप था। मेधा ने हाईकोर्ट में दाखिल शिकायत में कहा कि पिछले महीने लगाए गए राउत के आरोप निराधार और अपमानजनक प्रकृति के हैं।


भाजपा के पूर्व सांसद सोमैया की पत्नी ने कहा कि वह 15 और 16 अप्रैल के समाचार देखकर हैरान रह गई, जिनमें राउत ने उन पर और उनके पति पर मीरा भायंदर नगर निगम के अधिकार क्षेत्र के कुछ सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण और रखरखाव में 100 करोड़ रुपये के घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *