टिहरी : आयुष्मान योजना में बड़े गड़बड़ी की खबर आई है जिसके तहत कार्डधारक मरीजों के कैशलेस इलाज में सूचीबद्ध निजी अस्पताल भारी गड़बड़ी कर रहे हैं। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने अस्पतालों की तरफ से भुगतान के लिए भेजे गए दावों की जांच कर घपलों को सामने लाकर पकड़ा है। इसी कड़ी में काशीपुर के अनमोल अस्पताल में 160 मामलों में घपले बाजी सामने आई है। इस पर अस्पताल को आयुष्मान की सूचीबद्धता से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही अस्पताल के बिलों की विशेष ऑडिट कराने के लिए बोल दिया गया है।
राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने काशीपुर में संचालित अनमोल अस्पताल के दावा बिलों में गड़बड़ी निकली जिसके बाद कई गड़बड़ी निकली और परीक्षण में करने पर गड़बड़ी का खुलासा किया गया ,इस योजना में मरीजों का सामान्य वार्ड में इलाज कर आईसीयू के बिल भेजे हैं। मरीजों को आईसीयू से सीधा डिस्चार्ज किया गया। साथ ही इलाज में आवश्यक पैथोलॉजी जांच रिपोर्ट भी उपलब्ध नहीं है।
इसके अलावा अस्पताल का प्रदूषण प्रमाण पत्र मार्च 2022 में समाप्त पाया गया। ओपीडी के लिए आने वाले मरीजों को आईपीडी में दिखाया गया। प्राधिकरण ने शिकायतों की जांच करने के बाद अनमोल अस्पताल को सूचीबद्धता को निलंबित कर दिया है।

