चंडीगढ़ पहुंचे पीएम मोदी, प्रकाश सिंह बादल को दी श्रद्धांजलि

चंडीगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के अंतिम दर्शन करने चंडीगढ़ पहुँच गए हैं जहां उन्होंने प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि दी। मोदी चंडीगढ़ एयरपोर्ट से सीधे सेक्टर-28 स्थित शिरोमणि अकाली दल के कार्यालय आए जहां दिवंगत बादल का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। पीएम मोदी करीब 12:45 बजे शिअद कार्यालय आए और संगत के हुजूम के बीच उन्होंने बादल के पार्थिव शरीर को पुष्प अर्पित करके नमन किया।

पीएम मोदी सिख धर्म के नियमानुसार सिर पर केसरिया पटका बांधकर अंतिम दर्शन में शामिल हुए। करीब 10 मिनट तक शोक सभा में रहे और प्रकाश सिंह बादल को याद किया।  पीएम ने कि पृकाश सिंह बादल भारतीय राजनीति की विराट हस्ती और उल्लेखनीय नेता थे। जिन्होंने हमारे देश के लिए बहुत योगदान दिया।पंजाब सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर 27 अप्रैल को छुट्टी का एलान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *