खौफनाक : परिवार के पांच लोगों की हत्या कर युवक ने दी जान

अंबाला : पंजाब अंबाला शहर से सटे गांव बलाना में दिल दहलाने वाली वारदात हुई है। जिसमें एक ही परिवार के छह लोगों की मौत अचानक होने की खबर सामने आई है। आज सुबह शुक्रवार तड़के जैसे ही ये घटना सामने आई बलाना पूरे गांव में हड़कंप फैल गया। व्यक्ति ने पहले अपने परिवार के पांच सदस्यों को जहरीला पदार्थ दिया और बाद में फंदा लगाकर आत्महत्या कर डाली। मृतकों की पहचान 65 वर्षीय संगत सिंह, उनकी पत्नी महिंद्र कौर (62), उनके बेटे सुखविंदर सिंह (32), सुखविंदर की पत्नी प्रमिला (28) और दो पोतियों के तौर पर हुई है। 

सुखविंदर सिंह यमुनानगर की दो पहिया कंपनी में नौकरी करते थे। परिवार जब घर से बाहर नहीं निकला तो पड़ोसियों ने जानने की कोशिश की। जब पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो परिवार को बेसुध देखकर घबरा गए। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अंबाला शहर के ट्रामा सेंटर की मोर्चरी में रखवाया।सीन ऑफ क्राइम, फोरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंच गई है। एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है और उसमें लाखों के लेनदेन का जिक्र है। एक ही परिवार के छह लोगों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। 


डीएसपी अंबाला जोगिंदर शर्मा ने कहा कि एक ही परिवार के दो बच्चों समेत छह सदस्य मृत मिले हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इसके साथ ही क्राइम टीम को मौके पर बुला लिया गया है। हमें मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जांच जारी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *