घनसाली : टिहरी जिला भिलंगना ब्लॉक के घनसाली घुत्तू मोटर मार्ग से दर्दनाक हादसे की खबर मिली है जिसके चलते आज दोपहर को गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक यूटिलिटी खाई में गिरी और करीब पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। इस वाहन में आठ लोगों के सवार होने की खबर है जिसमें से 5 ने मौके पर हिओ डीएम तोड़ दिया। पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई है। आज पौखार के पास एक यूटिलिटी खाई में गिरी और 5 की मौत हो गई। तीन घायलों को पिलखी अस्पताल लाया गया है। वाहन में सवार सभी लोग स्थानीय बताए गए हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहन घनसाली से सौड़ गांव जा रहा था।
बता दें, पांच जून रविवार को उत्तरकाशी में भी एक बड़ा हादसा हो गया था। यहां चारधाम यात्रियों से भरी बस 200 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। इस हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई जबकि चार घायल हुए थे।

