कोरोना ने पकड़ी रफ़्तार,देश में 24 घंटे में 5353 केस

देश में कोरोना के केस दिन प्रति दिन बढ़ते जा रहे हैं इसी कड़ी में पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के पांच हजार से ज्यादा यानी 5,335 मामले निकले हैं। सामने आए हैं। अब यह आंकड़ा बीते 195 दिन में सबसे अधिक है। इससे पहले पिछले साल 23 सितंबर को 5,383 मोमले सामने आए थे। इसी के साथ देश में सक्रिय मामलों की संख्या 25,587 पहुँच गई है।  इस दौरान 13 लोगों की जान गई। इनमें कर्नाटक-महाराष्ट्र में दो-दो और केरल-पंजाब में एक-एक मरीज की मौत हुई। केरल में पहले हुई पुरानी मौतों को भी सूची में आई है और देश में अब तक पांच लाख 30 हजार 929 लोग कोरोना की वजह से मरे हैं। बीते दिन बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया था कि मंगलवार को देश में 4,435 लोग संक्रमित पाए गए। सक्रिय केस की संख्या 23,091 पहुंच गई है। संक्रमण से 15 लोगों ने जान गंवा दी थी। महाराष्ट्र और केरल में चार-चार और छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, पुडुचेरी व राजस्थान में एक-एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *