राहत : देहरादून जिले में सभी को लगी टीके की पहली डोज

देहरादून: यूँ तो पूरे देश में ही कोरोना के खिलाफ जंग जीतने में सहयोगी टीकाकरण बेहद तेज़ी से किया जा रहा है लेकिन सबसे पहले पहली डोज़ का आंकड़ा पूरा करने वाला राज्य भले ही हिमांचल रहा हो लेकिन ताज़ा मिल रही खबर के मुताबिक़  उत्तराखंड की राजधानी देहरादून जिले में कोरोना टीकाकरण को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है जिसके चलते जिले में 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोरोना टीके की पहली खुराक लग गई है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, डॉक्टरों, अन्य कर्मियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से इस लक्ष्य को लगभग नौ महीने में हासिल किया गया। इस पूरे अभियान में रणनीति तैयार कर इसे पूरा किया गया।  जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दिनेश चौहान ने इस पर कहा कि जिले में 18 साल से अधिक उम्र के 1427997 लोगों को टीका लगना था जिसके बाद विभाग से मिली सूची के अनुसार  41215 स्वास्थ्यकर्मियों, 28413 फ्रंट लाइन वर्कर, 18 से 44 साल तक की उम्र वाले 911583, 45 साल से अधिक उम्र के 516414 लोगों को कोरोना टीके की दोनों खुराक लगाया जाना था।

जिसकी पहली खुराक लगाने के लक्ष्य को पूरा हो चुका है। अब 93 प्रतिशत लोगों को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है। डॉ. चौहान ने बताया कि टीके की दूसरी खुराक लगाने के लक्ष्य को भी जल्द करने के प्रयास में स्वास्थ्यकर्मी जुटे हुए हैं। जिलाधिकारी डॉ. आर. राजेश कुमार और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती ने इस उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई दी है। और लोगों से दूसरी डोज़ लगवाने की भी अपील की है ताकि जानलेवा वायरस कोरोना से राज्य के सभी नागरिकों को बचाया जा सके। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *