हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी जिससे फैन्स काफी खुश हुए और अब अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बेबी होने की खबर मिलने से भी सब दोगुने खुश हो गए हैं जी हाँ अपने सही सूना दीपिका पादुकोण भी माँ बनने वाली है। इनके फैंस को इनके बेबी का बेसब्री से इंतजार है कि ये दोनों जल्दी कोई गुड न्यूज दें। शायद अब उनका इंतजार पूरा होने वाला है। फिल्मी गलियारों में यह चर्चा है कि दोनों अपना परिवार बढ़ाने की तैयारी में हैं। वहीं, रणवीर सिंह भी हाल ही में अपने फ्यूचर किड्स का जिक्र करते नजर आए।हाल ही में एक बातचीत के दौरान रणवीर सिंह अपने फ्यूचर किड्स के बारे में बात करते नजर आए।
इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने बच्चों के लिए कोंकणी भाषा सीख रहे हैं, जो कि दीपिका पादुकोण की मातृभाषा है। आखिर बच्चों के लिए उन्हें कोंकणी भाषा सीखने की जरूरत क्यों पड़ रही है, इसकी वजह भी रणवीर ने बताई। उन्होंने कहा, ‘मैं एक ऐसी स्थिति में हूं, जहां मैं कोंकणी भाषा को थोड़ा-बहुत समझ सकता हूं।

