देश में फिर कोरोना का स्तर डराने वाला,1399 मौतें,24 घंटे में 2483 नए संक्रमित

नई दिल्ली : कोरोना फिर से देश में अपने पैर पसार रहा है। राज्यों में इसका ख़तरा दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। नए कोरोना मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार सुबह समाप्त बीते 24 घंटे में 2483 नए संक्रमित मिले। इस दौरान सक्रिय केस में भी गिरावट आई। मौतों के आंकड़ों ने एक बार फिर चौंकाया है। सरकार ने बताया कि कोरोना से 1399 और मौतें होने से देश की कुल मृतक संख्या 5,23,622 हो गई।आपको बतादें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से अभी तक आंकड़ों को जारी किया गया है जिसके मुताबिक़,24 घंटे में 2483 नए संक्रमित मिले। सक्रिय केस सोमवार की तुलना में 886 घटकर 15,636 हो गए हैं। सोमवार सुबह तक बीते 24 घंटे में 2541 नए संक्रमित मिले थे। इस कारण सक्रिय केस की संख्या 16 हजार के पार पहुंच गई थी। पॉजिटीविटी रेट 0.55 फीसदी है। 2483 नए मरीजों को जोड़कर देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा  4,30,62,569 पर पहुंच गया है। वहीं, 1,399 लोगों की मौत से कुल मृतक संख्या बढ़कर 5,23,622 पहुंची है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *