कोरोना का फिर बढ़ रहा खतरा,बीते 24 में देश में बढ़े 12 हजार से अधिक मामले

नई दिल्ली :देश में कोरोना संक्रमण के मामलें कभी अधिक तो कभी कम आ रहे हैं। उत्तर चढ़ाव की स्थिति के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय की बीते 24 घंटे की रिपोर्ट के मुताबिक़ आज मामलें 12 हजार से अधिक निकलें हैं। जिसने लोगों के साथ-साथ सरकार की भी चिंता में इजाफा कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़, 24 घंटे में कोरोना के 37,593 नए मामले आए हैं जबकि 648 लोगों की मौत हो गई। वहीं 34,169 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 3,22,327 है। वहीं देश में कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,35,758 हो गई है और अब तक कुल स्वस्थ मरीजों की संख्या   3,17,54,281 हो गई है।

आपको बतादें कि बीते दिन मंगलवार को 25, 467 संक्रमण के मामलें थे लेकिन  354 लोगों की जान गई थी, और करीब 39 हजार से ज्यादा मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली थी। हीं कल सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 3.19 लाख थी। वहीं देश भर में मंगलवार तक 58.89 करोड़ से ज्यादा कोरोना के टीके लगाए गए थे।  जहाँ कोरोना से कुछ राहत है वहीँ केरल राज्य में कोरोना के 24,296 नए मामले सामने आए हैं। जिससे राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 38,51,984 हो गई। जबकि 173 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 19,757 पर पहुंची हैं . 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *