देश में फिर बढ़ रहे हैं संक्रमण के मामलें,24 घंटे में 34,973 केस

नई दिल्ली : कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। और इस संख्या में कमी नहीं आ रही है। बीते 24 घंटे में 34,973 मामले देश में सामने आए हैं। भले ही कल  के आंकड़े आज की अपेक्षा कम थे  कल 8,290 मरीज कम आए हों फिर भी यह संख्या डराने वाली है। स्वास्थ्य विभाग ने जो आंकड़े जारी किए है उसके मुताबिक़, 24 घंटे में 260 लोगों की मौत हुई है। 37,681 मरीज स्वस्थ होकर घर आए हैं। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 3,90,646 है। वहीं देश में कुल मृतकों की संख्या 4,42,009 हैं। अब तक कुल स्वस्थ मरीजों की संख्या 3,23,42,299 हो गई है।

आपको बतादें कि केरल में कोरोना संक्रमण नियंत्रण में नहीं हैं। यहां आए दिन 20 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में देश में सामने आए 34,973 कोरोना मरीजों में से अकेले केरल में ही 26,200 केस दर्ज किए गए हैं। वहीं राज्य में 114 लोगों की मौत भी हो गई है। केरल और महाराष्ट्र की वजह से देश में संक्रमण का मामला बिगड़ रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *