कोरोना संक्रमण को लेकर उत्तराखंड के लिए एक सुकून देने वाली खबर आयी है। राज्य में संक्रमण दर 5 प्रतिशत से नीचे आ गई है। पिछले 7 हफ्तों में ऐसा पहली बार हुआ है कि यहां का पॉजिटिविटी रेट इतना कम है। सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के अनूप नौटियाल ने बताया कि बीते सप्ताह राज्य की संक्रमण दर 3.19 प्रतिशत रही है, जो पिछले 7 हफ्तों में न्यूनतम स्तर पर है। वहीं इस दौरान कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या भी 304 रही। अनूप ने बताया कि बीते सप्ताह प्रदेश के 6,466 लोग कोरोना संक्रमित हुए जो 8 हफ्तों में सबसे कम है। हालांकि राज्य में कोरोना जांच की घटती संख्या पर उन्होंने चिंता जताई है। उनके अनुसार पिछले सप्ताह यहां 2,02,426 लोगों की कोरोना जांच की गई जो उससे पिछले हफ्ते की गई 2,58,601 की संख्या से 22 प्रतिशत कम है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को टेस्ट बढ़ाने की सलाह दी है।
राहत: राज्य में कोरोना की थमी रफ्तार, देखें आंकड़े….

