कोटद्वार : कोटद्वार में यथार्थ हॉस्पिटल, नोएडा के सहयोग से बहुत बड़े स्तर पर क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य सेवा का लाभ पहुंचाने हेतु निशुल्क चिकित्सा जांच, परामर्श एवं दवा वितरण शिविर 18 जून को श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल के परिसर में आयोजित किया जा रहा है जिसकी जानकारी उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने दी| विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्र के लोगों से अपील भी की है कि 18 जून को अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंच कर स्वास्थ्य सेवा का लाभ लें| उन्होंने बताया कि चिकित्सा शिविर का लाभ लेने हेतु रजिस्ट्रेशन पहले से प्रारंभ किए जायेंगे|
विधानसभा अध्यक्ष ने जानकारी दी है कि आयोजित स्वास्थ्य शिविर में यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा से 30 से अधिक डॉक्टरों की टीम बुलाई गई है| जिसमें नेत्र, जनरल मेडिसिन, स्त्री रोग, शिशु रोग,नाक-कान-गला, दंत रोग, हड्डी रोग, मानसिक रोग, गला रोग, हृदय रोग, सामान्य रोग आदि के इलाज के लिये विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल होंगे
आगामी 18 जून को प्रदेश में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन

