कोरोना के मामलें लगातार बढ़ रहे हैं। अब स्कूलों में कोरोना केस भी। कई राज्यों में छात्रों के संक्रमित होने की खबरें मिली भी हैं। तीन-तीन वैक्सीन को इमरजेंसी अप्रूवल भी दे दिया गया है। 6 से 12 साल के बच्चो के लिए इसे अप्रूवल मिल गया है। अभी कोवैक्सिन वयस्कों के अलावा 15 से 18 साल के आयुवर्ग में देना जारी है। 5 से 12 साल के बच्चों के लिए कॉर्बेवैक्स को अप्रूवल मिला है।
12 साल से ज्यादा उम्र वाले बच्चों के लिए ZyCovD को मंजूरी मिली है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने मंगलवार को यह अप्रूवल दिए। तीनों वैक्सीन को मंजूरी आपातकालीन इस्तेमाल के लिए दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, DCGI ने भारत बायोटेक से कहा है कि पहले दो महीने तक हर 15 दिन में सेफ्टी डेटा सबमिट करे। इसके बाद 5 महीनों तक सेफ्टी डेटा जारी करना होगा।वहीं 5 से 12 साल उम्र वाले बच्चों के लिए कॉर्बेवैक्स के इमरजेंसी यूज को अप्रूव किया गया है।
बच्चों के लिए आईं तीन वैक्सीन, Covaxin, ZyCovD और Corbevax को मिली मंजूरी

