सभी राज्यों में ओमीक्रॉन और कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। इन सभी स्थितियों के मद्देनज़र उत्तराखंड में ओमिक्रॉन के तीन और नए मामले मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। आज सोमवार को राजधानी देहरादून में दो बुजुर्ग और हरिद्वार में आज एक युवक ओमिक्रॉन संक्रमित निकला है। तीन संक्रमित यमन और दुबई से वापस आए थे। जबकि एक महिला इनमेसे लंदन से आई थी। महिला की ओमिक्रॉन की रिपोर्ट निगेटिव निकली। प्रदेश में अब तक ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या चार हुई है। आपको बतादें कि उत्तराखंड में ओमिक्रॉन के मामले अब तेज़ी से बढ़ रहे हैं। जिसके चलते यहाँ अलर्ट किया गया है नई एसओपी भी जारी कर दी गयीं हैं। हरिद्वार व देहरादून में ओमिक्रॉन के तीन नए संक्रमित मिले हैं।
हरिद्वार में यमन से लौटा 28 वर्षीय युवक की मेला चिकित्सालय हरिद्वार कोविड आरटीपीसीआर जांच की गई थी। जिसमें युवक संक्रमित मिला था। इसके बाद कोविड सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था। जिसमें ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। संक्रमित युवक को आइसोलेट किया गया है।
इतना ही नहीं राज्य में देहरादून के राजपुर रोड निवासी 74 वर्षीय पुरुष और 65 वर्षीय महिला के कोविड सैंपल की ओमिक्रॉन पॉजिटिव रिपोर्ट निकली थी जबकि 11 दिसंबर को लंदन से देहरादून आई 34 वर्षीय विदेशी महिला की ओमिक्रॉन की नेगेटिव रिपोर्ट आई।
टीम का हुआ गठन –आपको बतादें की राज्य में संक्रमण से रोकथाम पर ध्यान देते हुए उसके बचाव के लिए जिला स्तर पर टीम गठित की जाएगी। जिसमें प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। यह टीम होम आइसोलेशन, क्वारंटीन, कंटेनमेंट जोन को प्रभावी तरीके देखेगी।

