प्रदेश में 8 जून तक जारी कोविड कर्फ्यू के चलते बंद पड़े बाज़ारों को कुछ राहत मिल सकती है। यानी सरकार राज्य में बाजार खोलने के लिए कुछ रियायत दे सकती है।
दरअसल पिछले लंबे समय से प्रदेश भर में लागू लॉकडाउन की वजह से बाजार पूरी तरह बंद हैं। राज्य में सीमित समय के लिए राशन, डेरी, फल-सब्ज़ी व दवा इत्यादि की दुकाने खोलने की ही अनुमति है। कर्फ्यू के चौथे चरण में इन बंदिशो को 8 जून तक बढ़ाया है। हालांकि व्यापारी संगठन इसका पुरज़ोर विरोध कर रहे हैं। मंगलवार को कई जगहों पर व्यापारियों ने थाली बजाकर इस बंदी के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। इसके चलते सरकार बैकफुट पर आती नज़र आ रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने व्यापारियों को कुछ राहत देने के संकेत दिए हैं। बुधवार को सरकार इस पर कोई अंतिम फैंसला ले सकती है।
उधर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार ने देर शाम मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस विषय में चर्चा की। मदन कौशिक ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट लिखकर इसकी पुष्टि की है।

