अफगानिस्तान से आए 78 अफगानियों में 16 कोरोना संक्रमित,भारत की बढ़ी मुश्किल

नई दिल्ली : अफगानिस्तान पर तालिबान की क्रूरता अब सर दर्द बन गई है। काबुल से लगातार एयरलिफ्ट किए जा रहे भारतीय व अफगान नागरिकों ने भारत की समस्या बढ़ा दी है। दरअसल, जिन 78 अफगान नागरिकों को भारत पहुँचाया गया है उसमें से 16 लोगों में कोरोना संक्रमण निकला है। 
उनकी संक्रमित होने की रिपोर्ट आते ही,भारत की चिंता और बढ़ गई है, जिसके बाद सभी 78 लोगों को क्वारंटीन भी किया गया है। अधिकारियों के मानें तो,जिन 16 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है उनमें से किसी में भी कोविड-19 के लक्षण नहीं थे। लेकिन जब रिपोर्ट आई तो उनमें संक्रमण निकला है। और अब सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। कोरोना जांच में सामने आए 16 संक्रमितों में तीन अफगानी सिख भी संक्रमित हैं। ये सिख अफगानिस्तान के गुरुद्वारे से गुरुग्रंथ साहिब के तीन स्वरूप लेकर भारत आए थे। इन सिखों से गुरुग्रंथ साहिब को लेने के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी भी एयरपोर्ट पहुंचे थे, जिस कारण वह भी कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आ गए। गृह मंत्रालय के आदेश के बाद,उन्हें भी 14 दिन का क्वारंटीन करना है। 

कोरोना संक्रमण की स्थिति देखते हुए भारत सरकार,अफगानिस्तान से आ रहे लोगों की कोरोना जांच करा रही है। एयरपोर्ट पर ही उनकी जांच की जा रही है। जिसके बाद 16 संक्रमित हुए हैं। आपको बतादें की तालिबानियों के दहशत के माहौल से अब तक करीब 626 लोगों को काबुल से निकाला जा चूका है। 
तालिबान पर कब्जे के बाद अफगानिस्तान के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से अफगानिस्तान के हालात बहुत ही नाजुक हैं, जिसके बाद सभी देश अपने-अपने नागरिकों को बाहर निकाल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *